हिमाचल के रणधीर ठाकुर बने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के सीईओ
HNN/ मंडी
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने इंटेल फाउंड्री सर्विसेज के पूर्व अध्यक्ष रणधीर ठाकुर को अपना मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। बता दें रणधीर ठाकुर हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल के सधोट के रहने वाले है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग में चर्चित नाम ठाकुर ने 5 वर्षों से अधिक समय तक इंटेल के साथ काम किया है। उनके पास वैश्विक विनिर्माण, अनुसंधान और विकास में 40 साल से अधिक का अनुभव है।
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड (टीईपीएल) की स्थापना वर्ष 2020 में टाटा समूह के एक नये उद्यम के रूप में की गई थी। हाल तक ठाकुर इंटेल फाउंड्री सर्विसेज का नेतृत्व कर रहे थे और उन्होंने इंटेल के साथ पांच साल से अधिक समय तक काम किया है।
ठाकुर के पास वैश्विक विनिर्माण, अनुसंधान और विकास और लाभदायक पी एंड एल प्रबंधन में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव हैं। ठाकुर सेमीकंडक्टर उद्योग के दिग्गज हैं। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स आईफोन घटकों के निर्माण सहित घरेलू परिशुद्धता मशीनिंग बनाती है और भारत की पहली निर्माण इकाई स्थापित करने की योजना बना रही है।
बता दें डॉ. ठाकुर के पास कनाडा के सस्केचेवान विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री है और एक पीएचडी ओक्लाहोमा विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में। उन्हें 2013 में इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स का फेलो नामित किया गया था। उनके पास सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 300 से अधिक पेटेंट हैं।
