हिमाचल के विधायक केवल सिंह पठानिया का नॉर्वे में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बेंच प्रेस चैंपियनशिप के लिए चयन
शाहपुर
भारत की पावरलिफ्टिंग टीम के प्रतिनिधि के रूप में 17 से 24 मई 2025 तक नॉर्वे जाएंगे विधायक केवल सिंह पठानिया
हिमाचल के लिए गौरव की बात
हिमाचल प्रदेश के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने एक बार फिर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका चयन 17 से 24 मई 2025 तक नॉर्वे के ड्रामेन में आयोजित विश्व क्लासिक एवं सुसज्जित बेंच प्रेस चैंपियनशिप में भारतीय पावरलिफ्टिंग टीम के प्रतिनिधि के रूप में हुआ है।
खेल जगत में लंबा अनुभव
केवल सिंह पठानिया पावरलिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेफरी भी हैं। वह पूर्व में अमेरिका, कनाडा, दुबई, इंग्लैंड और रूस जैसे देशों में भारतीय टीम के मैनेजर रह चुके हैं। उनका अंतरराष्ट्रीय अनुभव भारत की टीम के लिए एक मजबूत आधार साबित होगा।
शाहपुर सहित पूरे हिमाचल में खुशी की लहर
केवल सिंह पठानिया के इस चयन से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई है। युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और खेलों के प्रति जागरूकता व उत्साह और बढ़ा है।
