Loading...

हिमाचल के शीतकालीन स्कूलों में गैर बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू…………

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 20 Nov 2025 • 1 Min Read

हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में गैर बोर्ड कक्षाओं की वार्षिक असेसमेंट परीक्षाएं 27 नवंबर से शुरू होंगी। राज्य परियोजना कार्यालय ने पहली से सातवीं कक्षा तक की परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

 शिमला

असेसमेंट परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम जारी
हिमाचल प्रदेश के शीतकालीन स्कूलों में 27 नवंबर से छठी और सातवीं कक्षा की वार्षिक असेसमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। वहीं पहली, दूसरी और चौथी कक्षा की परीक्षाएं 1 दिसंबर से आयोजित की जाएंगी। सभी केंद्रों में परीक्षा प्रातः 10:30 बजे शुरू होगी और ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इन कक्षाओं में किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाता है और प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाएगी।

राज्य के लाखों विद्यार्थी करेंगे परीक्षा में भाग
परीक्षाओं को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी और बोर्ड से संबद्ध निजी स्कूलों में लाखों विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। परीक्षा परिणाम ई-संवाद ऐप पर अपलोड किए जाएंगे तथा 31 दिसंबर को घोषित किये जाएंगे। फरवरी 2026 से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

कक्षा 1, 2 और 4 की डेटशीट

तारीखकक्षा 1कक्षा 2कक्षा 4
1 दिसंबरअंग्रेजीहिंदीपर्यावरण
2 दिसंबरगणितअंग्रेजी
3 दिसंबरगणितहिंदी
4 दिसंबरहिंदीअंग्रेजी
5 दिसंबरगणित

कक्षा 6 और 7 की डेटशीट

तारीखकक्षा 6कक्षा 7
27 नवंबरसोशल साइंसगणित
28 नवंबरकला / होम साइंससंस्कृत
29 नवंबरहिंदीकला / होम साइंस
1 दिसंबरसाइंसअंग्रेजी
2 दिसंबरहिंदी
3 दिसंबरगणितसोशल साइंस
4 दिसंबरयोग / लोक संस्कृति
5 दिसंबरअंग्रेजी
6 दिसंबरसंस्कृतसंस्कृत