हिमाचल के संगीत सितारे सोमदत्त बट्टू को मिला पद्मश्री
HNN/ शिमला
शास्त्रीय संगीत में अतुल्य योगदान देने वाले संगीतकार सोमदत्त बट्टू को देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। मूल रूप से हिमाचल प्रदेश में शिमला के रहने वाले सोमदत्त बीते 3 साल से अपने बच्चों के साथ गुरुग्राम में रह रहे हैं।
वह संगीत के प्रोफेसर रहे हैं। बच्चो को संगीत सिखाना उनका पेशा रहा है। बता दें 70 सात की संगीत साधना के बाद उन्हें यह सर्वोच्च सम्मान पद्यश्री के रूप में मिला है। राष्ट्रीय स्तर का सम्मान पाने पर उन्होंने न केवल शिमला, बल्कि पूरे हिमाचल का मान बढ़ाया है।
पंडित बटटू ने बताया कि उन्होंने संगीत पर किताबें भी लिखी हैं, रेडियो पर कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं। हाल ही में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला ने उनकी शास्त्रीय संगीत पर लिखी पुस्तक को प्रकाशित किया है।