Loading...

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कार्यरत करीब 1000 एसएमसी शिक्षकों को मिलेगा छुट्टियों का वेतन

Ankita • 29 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 2555 एसएमसी शिक्षक कार्यरत हैं। करीब एक हजार शिक्षक उच्च शिक्षा निदेशालय के तहत कार्य कर रहे हैं।

इन शिक्षकों को छुट्टियों के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय ने भी छुट्टियों के वेतन को तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। संभावित है कि नवंबर के पहले सप्ताह में इस बकाया वेतन की अदायगी हो जाएगी।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के निर्देशों पर उच्च शिक्षा निदेशालय इस बाबत प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। जनवरी और फरवरी 2023 का शिक्षकों को वेतन नहीं दिया गया है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय छुट्टियों के वेतन का भुगतान कर चुका है।