हिमाचल के स्कूलों में अब इन कक्षाओं के विद्यार्थी नहीं पढ़ेंगे संस्कृत विषय….
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थी अब संस्कृत विषय नहीं पढ़ेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से संस्कृत विषय की किताबें भी छपकर स्कूलों में आ गई हैं।
इस बीच अब विषय हटाने का निर्णय लिया गया है। गौरतलब है कि बीते शैक्षणिक सत्र 2023-24 में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक संस्कृत का विषय शुरू किया गया था। लेकिन हिमाचल के प्राथमिक स्कूल पहले ही अध्यापकों की कमी से जूझ रहे हैं।
वहीं शिक्षा बोर्ड द्वारा इन कक्षाओं में संस्कृत विषय को भी जोड़ दिया गया था। इससे अध्यापकों और बच्चों को वर्षभर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी के चलते बच्चों और अध्यापकों की मुश्किलों की वजह से इस विषय को बंद करने की अधिसूचना जारी की गई है।
