हिमाचल के स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी, इस दिन से होंगी बरसात की छुट्टियां…..
HNN/ शिमला
प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने 22 जून से लेकर 29 जुलाई तक छुट्टियां देने का निर्णय किया है। सभी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 38 दिन की छुट्टियां रहेंगी। वहीं शीतकालीन स्कूलों में 22 से 27 जुलाई तक छह दिन की छुट्टियां होंगी।
कुछ शिक्षक संगठनों ने सरकार को ज्ञापन सौंपकर 15 जुलाई से छुट्टियां देने की मांग की थी। परन्तु कुछ संगठनों ने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के तहत 22 जून से ही छुट्टियां देने की पैरवी की थी। उच्च शिक्षा निदेशालयों ने सभी ज्ञापनों पर विचार करने के बाद पहले से ही जारी शेड्यूल के तहत 22 जून से छुट्टियां देने का फैसला लिया।