हिमाचल के स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में अगले माह से होगी कटौती
HNN/ धर्मशाला
हिमाचल सरकार ने एनसीईआरटी के निर्देशानुसार स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम को कम करने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की नई पुस्तकें कोरोना काल में लागू नहीं हो सकी थीं। पाठ्यक्रम में बदलाव की जानकारी वर्ष 2022 में दी गई थी।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 से नया पाठ्यक्रम लागू करना प्रस्तावित था। जानकारी के मुताबिक, एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में हुए बदलाव को लागू करने की प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। बता दें कि हिंदी, गणित, विज्ञान, लेखाशास्त्र विषय के पाठ्यक्रम में कमी की जाएगी। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर इस संदर्भ में अधिसूचना जारी हो जाएगी।