Loading...

हिमाचल के 10 परीक्षा केंद्रों में कल आयोजित होगी नीट की परीक्षा

Ankita • 4 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के 10 जिलों में रविवार को नीट की परीक्षा आयोजन किया जाएगा। बता दें परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5.20 बजे के बीच आयोजित होगी। हिमाचल में बिलासपुर, चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

परीक्षार्थी अपने साथ ओरिजिनल आईडी जैसे आधार कार्ड, गवर्नमेंट अनुमोदित वेलिड आइडेंटिटी प्रूफ पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, रजिस्ट्रेशन कार्ड, पासपोर्ट, परीक्षार्थी की फोटो लगा ओरिजिनल स्कूल आइडेंटिटी कार्ड साथ ला सकते हैं।

परीक्षा के माध्यम से कई कोर्स के लिए देशभर के मेडिकल, डेंटल, आयुष, वैनर्नरी व चयनित नर्सिंग कॉलेजों में करीब 2.10 लाख सीटों पर एडमिशन लिए जाएंगे। एनटीए ने इसके लिए खासतौर पर गाइडलाइन जारी की है।