लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के 37 वर्षीय सैनिक की मौत, ड्यूटी के दौरान गैस टैंकर की सफाई करते वक्त….

PRIYANKA THAKUR | 18 अक्तूबर 2021 at 11:40 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के 37 वर्षीय जवान की गैस लगने से मौत हो गई है। मौत की सूचना जैसे ही परिजनों और गांव के लोगों को मिली पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। सैनिक जिला कांगड़ा के पंचरुखी का रहने वाला था। वहीं रविवार के दिन सैनिक का उसके पैतृक गांव अंद्रेटा में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार मनीष कुमार पुत्र अमरीक सिंह अमृतसर में आर्म्ड रेजिमेंट में तैनात था। यहां ड्यूटी के दौरान वह गैस टैंकर की सफाई कर रहा था कि अचानक ही उसका ढक्कन बंद हो गया और सैनिक अंदर फंस गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

काफी देर बाद जब उसके सहयोगियों को वह कहीं नहीं मिला तो वह गैस टैंकर के पास पहुंचे और उसका ढक्कन खोला तो देखा कि मनीष अचेत अवस्था में अंदर पड़ा हुआ था। इसके बाद उसे तुरंत चंडीगढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां सैनिक की मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]