हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाला: सीबीआई ने 105 लोगों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
HNN/ शिमला
हिमाचल में 250 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने जांच पूरी कर ली है।
इस भ्रष्टाचार के सिलसिले में 20 संस्थानों और उनके मालिकों, हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग और बैंक के अधिकारियों सहित 105 व्यक्तियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है।
इसके अलावा 19 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। सीबीआई की ओर से बताया गया है कि 2019 में सरकार की अनुशंसा पर सीबीआई ने जांच शुरू की थी।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सूबे में निजी शैक्षणिक संस्थानों के खिलाफ छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़े की शिकायत की थी।
वर्ष 2013 से 2017 के दौरान करीब 181 करोड़ का हेरफेर हुआ था जो जांच में बाद में और बड़ी राशि के तौर पर तब्दील हुआ। खास तौर पर एससी एसटी छात्रों की छात्रवृत्ति में धांधली हुई थी।