हिमाचल परिवहन सेवा निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक बस संस्थान पांवटा में हुई सम्पन्न
HNN/पांवटा साहिब
हिमाचल परविहन सेवा-निवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की मासिक बैठक मोहन सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में बस संस्थान पांवटा में सम्पन्न हुई। जिसकी कार्यवाही व मंच संचालन हरशरण शर्मा महा-सचिव द्वारा किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से निन्न लिखित प्रस्ताव पारित करके प्रबंध निदेशक एचआरटीसी शिमला को भेजने का विचार किया गया।
बैठक में विचार किया गया है कि सेवा निवृत्त वृद्ध पैंशनरों का एकमात्र जीवन यापन के साधन पेंशन का भुगतान हर माह की पहली तारीख को किया जाए। 2016 के बाद वह पहले सेवा निवृत्त की सभी भुगतान एकमुश्त व तुरंत प्रदान किए जाएं। पेंशनरों को इस वृद्धावस्था में पेंशन के लिए तरसना पड़ रहा है इसलिए चिकित्सा बिलों का भुगतान हर माह किया जाए।
65 70 75 वर्ष की देय अनुदान राशि का तुरंत भुगतान किया जाए। सेवा-निवृत्तों को सभी राशियों का भुगतान और अन्य विभागों की तरह अविलम्ब किया जाए। सेवा-निवृत्तों के लिए फ्री ट्रैवलिंग के परिचय पत्र जारी किए जाएं। प्रबंधन व सरकार निगम के पेंशनरों के साथ सहानुभूति पूर्वक विचार कर सभी भुगतान सुनिश्चित करें। इस बैठक में लगभग 25 सदस्यों ने भाग लिया।
इस बैठक में मोहन सिंह ठाकुर प्रधान, गुमान सिंह उप प्रधान, हर्षण शर्मा महासचिव रहे। इनके अलावा इस बैठक में सुरेश कुमार, रघुवीर भंडारी, भरत सिंह, करनैल सिंह, कश्मीर चंद, त्रिलोक सिंह, मोहिंद्र पाल, रामनाथ, अशरफ अली, गोरखु राम, अमन कुमार, लायक राम, सुंदर धीमान, मोहम्मद नजीर, बालकिशन, गीता राम, अमर सिंह उपस्थित थे।