हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 15 जून को होगी परीक्षा
शिमला
पुरुष व महिला दोनों पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड
15 जून को होगी लिखित परीक्षा
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने पुलिस कांस्टेबल (Male & Female) पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। लिखित परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
वेबसाइट से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है, इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध
एडमिट कार्ड या परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी HPPSC के टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 या हिमाचल पुलिस के नंबर 2621796 पर संपर्क कर सकते हैं।