Loading...

हिमाचल पुलिस में होने जा रही इतने कांस्टेबलों की भर्ती……

By Ankita Published: 24 May 2023, 10:36 AM | Updated: 24 May 2023, 10:36 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए ख़ुशी की खबर है। बता दें हिमाचल प्रदेश पुलिस जल्द ही 1,226 कांस्टेबलों की भर्ती करेगी। जिसमें 877 पुरुष, 292 महिला कांस्टेबल और 57 ड्राइवरों को भर्ती किया जाएगा।

यह भर्ती पुलिस विभाग द्वारा ही सीधी भर्ती के माध्यम से होगी। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले को वित्त विभाग के समक्ष रखा है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस विभाग के इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग ने विवरण मांगा है। लिहाजा, सभी जिलों से आगामी पांच सालों को ध्यान में रखते हुए कांस्टेबलों के पदों की भर्ती को लेकर विवरण मांगा गया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस महकमे में कांस्टेबलों के सैकड़ों पद रिक्त हैं। जिलों में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी चल रही है। पुलिस मुख्यालय का मानना है कि इन पदों के भरे जाने से कर्मचारियों का अतिरिक्त काम का बोझ कम हो जाएगा।