Loading...

हिमाचल प्रदेश की चुनी गई स्टेट लेबल कबड्डी टीम पर विवाद

Shailesh Saini 10 Feb 2025 Edited 10 Feb Quick read

हिमाचल की चुनी गई स्टेट लेबल कबड्डी टीम में सिफारिशी खिलाड़ियों को जगह देने का आरोप

हिमाचल नाऊ न्यूज नालागढ़

हिमाचल प्रदेश की चुनी गई स्टेट लेबल कबड्डी टीम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। खेल प्रेमियों का आरोप है कि पिछले लंबे समय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है, जबकि सिफारिशी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है।

खेल प्रेमियों ने सीधे सीधे सलेक्टर कमेटी पर आरोप लगाया है कि कमेटी ने सिफारिशी खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, जो कि सरासर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के साथ धोखा है। खेल प्रेमी निन्दू ठाकुर ने कहा कि प्रदेश को चुनी गई स्टेट कबड्डी टीम में उन खिलाड़ियों को जगह दी गई है जिनका परफॉर्मेंस जीरो है।

इस मामले में खेल प्रेमियों ने एसडीएम नालागढ़ को ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार और खेल मंत्रालय से मांग उठाई है कि इस स्टेट लेबल कबड्डी टीम को भंग करके नए सिरे से टीम का चुनाव कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन टीम में किया जाए।

अगर सरकार ने इस बाबत कोई निर्णय नहीं लिया तो लोग सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।