Loading...

हिमाचल प्रदेश की सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा शुरू

PARUL • 7 Nov 2024 • 1 Min Read

Himachalnow/शिमला

हिमाचल प्रदेश में सहकारी समितियों में अब माइक्रो एटीएम की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा केंद्र सरकार की ओर से प्रदान की जा रही है। सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम के माध्यम से लोग अपने खातों से पैसे निकाल सकेंगे।

इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को बैंकों की भीड़ से निजात मिलेगी और उन्हें अपने खातों से पैसे निकालने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। माइक्रो एटीएम की सुविधा उन सहकारी समितियों में उपलब्ध होगी जो ग्रेड ए और बी में काम कर रही हैं और जिनका कारोबार लगभग एक से 2 करोड़ का है।

माइक्रो एटीएम की सुविधा लेने के लिए उपभोक्ता का खाता सहकारी समिति में होना आवश्यक है। यह सुविधा केवल उन्हीं लोगों को मिलेगी जो सहकारी समिति के सदस्य हैं और जिनका खाता समिति में है। माइक्रो एटीएम की सुविधा से लोगों को बहुत सुविधा होगी और उन्हें बैंकों की भीड़ से निजात मिलेगी।