Loading...

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में 2 दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट…..

Ankita • 15 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आज सुबह झमाझम बारिश हुई। वहीं दिन में फिरसे कई क्षेत्रों में चटकती धुप खिली। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बता दें मानसून की एंट्री के बाद से ही प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादल छाए हुए हैं।

लेकिन, कुछ जिलों में अलर्ट जारी होने के बावजूद भी बारिश नहीं हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में 17 व 18 जुलाई के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिले के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। प्रदेश के कई भागों में 21 जुलाई तक मानसून की बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है।