हिमाचल प्रदेश के इस अस्पताल में पहली बार की गई ओपन हार्ट सर्जरी……
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी की गई है। जोकि पूरी तरह से सफल हुई। बता दें कल सोमवार सुबह 10:00 बजे के करीब अजया दुलारी (29) का ऑपरेशन शुरू किया। युवती के दिल में छेद था, जिसे सर्जरी से बंद किया गया। करीब एक बजे यह ऑपरेशन पूरा हुआ।
जानकारी के मुताबिक, अटल सुपर स्पेशिलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान (चमियाना) से चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने तीन घंटे में 29 साल की युवती का ऑपरेशन किया। युवती की हालत अब स्थिर है और वह चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन है।
बता दें कि हार्ट अटैक होने पर मरीजों को पीजीआई चंडीगढ़ या फिर जालंधर के लिए रैफर करना पड़ता था। अब पहली बार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में टांडा मेडिकल कालेज में 25 सितंबर से कॉर्डियो की सुविधा शुरू की जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद लोयर हिमाचल के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।