Loading...

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में 2 दिन भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी

Ankita • 30 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के कुछ जिलों में आज भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसके अलावा कई भागों में अंधड़ व बिजली चमकने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पहला पश्चिम विक्षोभ 30 जनवरी व दूसरा 3 फरवरी को सक्रिय होने के आसार हैं।

इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार लगातार दो पश्चिम विक्षोभ के आने की वजह से 30-31 जनवरी से अगले 2-3 दिनों तक मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, शिमला के कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

वहीं, 31 जनवरी व 1 फरवरी को चंबा, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति व किन्नौर के ऊपरी भागों में भारी बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। राज्य में 4 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का दौर जारी रहने के आसार हैं।