Loading...

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रम को किया जाएगा शामिल

Ankita • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में बीते वर्ष मानसून सीजन के दौरान आई प्राकृतिक आपदा के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बता दें प्रदेश सरकार ने पाठ्यक्रम को संशोधित करने के लिए कमेटी गठित कर दी है। अब सभी स्कूलों में आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रम को शामिल होगा।

सरकार की अधिसूचना के अनुसार समिति इसके कार्यान्वयन के लिए स्कूलों में पढ़ाए जाने वाले पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए तुरंत एक बैठक आयोजित करेगी, ताकि राज्य में आपदा जोखिम न्यूनीकरण उपायों को बढ़ाया जा सके।

समिति को सचिवालय सहायता राजस्व विभाग के डीएम सेल की ओर से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं।