हिमाचल प्रदेश के 5 एचपीएस अधिकारी बने आईपीएस
HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश के पांच एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस के पद पर नियुक्ति हुई है। संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति की बैठक में इस विषय पर निर्णय लिया गया है।
जिसमें राकेश सिंह, अरविंद चौधरी, संदीप कुमार भारद्वाज, भागमल और राजेश कुमार की पदोनत्ति हुई हैं।
राकेश सिंह पुलिस बटालियन बस्सी में कमांडेंट है। भागमल पुलिस की सीटीएस विंग में एसपी हैं, जबकि राजेश गृह रक्षा विभाग में ही कमांडेंट हैं।
तो वहीं अरविंद चौधरी होमगार्ड के चंबा में कमांडेंट हैं। जबकि संदीप कुमार भारद्वाज मानवाधिकार आयोग में पुलिस अधीक्षक हैं।
