हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

lok-seva-aayu.jpg

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2023 का परिणाम घोषित हो गया है। शुक्रवार को लोक सेवा आयोग ने परिणाम घोषित किया। इसमें 25 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए और पर्सनैलिटी टैस्ट के लिए क्वालीफाई हुए।

उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के पर्सनैलिटी टैस्ट/साक्षात्कार 28 नवम्बर को होंगे। मुख्य परीक्षा 18 से 22 सितम्बर तक आयोजित हुई थी, जिसमें 314 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के सभी पेपरों में हिस्सा लिया।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के अवर सचिव भुतेश्वर चौहान ने बताया कि विस्तृत परिणाम और अन्य जरूरी जानकारी आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने सभी पात्र उम्मीदवारों को संबंधित जानकारी के लिए आयोग की वैबसाइट पर नजर बनाए रखने को कहा है।

उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों के रोल नंबर
90700048, 90700234, 90700517, 90700581, 90700723, 90701180, 90701183, 90701503, 90701574, 90702136, 90702466, 90703043, 90703366, 90704447, 90704620, 90705290, 90706225, 90706305, 90706372, 90706426, 90706522, 90707209, 90707267, 90707543, 90707822.