Loading...

हिमाचल प्रदेश पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

Ankita • 12 Sep 2023 • 1 Min Read

भुंतर में बाढ़ प्रभावितों से मिलीं प्रियंका, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

HNN/ कुल्लू

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज सुबह हिमाचल प्रदेश पहुँच गई है। बता दें प्रियंका गाँधी यहां आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आई है। प्रियंका सबसे पहले भुंतर में बाढ़ प्रभावितों से भी मिलीं।

इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। बता दें प्रियंका गांधी सोलन और मंडी जिले का भी दौरा करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी शिमला के छराबड़ा स्थित अपने आवास पर ही रुकेंगी।

जानकारी के अनुसार प्रियंका चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से कुल्लू के भुंतर पहुंचीं। उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।