हिमाचल प्रदेश पुलिस के तीन जवानों को मिलेगा डीजीपी डिस्क अवार्ड
HNN/नाहन
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार, हेड कांस्टेबल सुनील दत्त, कांस्टेबल जय प्रकाश और कांस्टेबल विशाल सूर्या को डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
सुनील दत्त, जय प्रकाश और विशाल सूर्या ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और समर्पित भाव से निर्वहन करते हुए असाधारण प्रदर्शन किया है। डीजीपी डिस्क अवार्ड उन पुलिसकर्मियों को दिया जाता है जो अपने सेवाकाल के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और कानून व्यवस्था बनाए रखने में विशेष योगदान देते हैं।
सिरमौर पुलिस के एसएसपी रमण कुमार मीणा ने तीनों जवानों को बधाई दी और उनके समर्पण की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “इनकी मेहनत और ईमानदारी ने सिरमौर जिला पुलिस का गौरव बढ़ाया है।” उन्होंने कहा कि विश्वास है कि ये भविष्य में भी इसी तरह से अपनी सेवाएं जारी रखेंगे और समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे।