हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम……
हिमाचल में नवंबर में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है। सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में प्रदेश में 31 अक्तूबर तक मौसम साफ रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय नहीं होने से मौसम में यह बदलाव आया है। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
