हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान……
हिमाचल में नवंबर में रिकॉर्ड गर्माहट, कल्पा 40 साल बाद सबसे गर्म
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन के समय चटकती धुप खिली हुई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
सुबह-शाम की सर्दी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 3 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है।
यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है।
