हिमाचल प्रदेश में इस दिन तक दस्तक देगा मानसून….
हिमाचल में ठंड का प्रकोप, पांच डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून 20 से 22 जून के बीच दस्तक देगा। बता दें बीते वर्ष 24 जून को मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 15 से 20 जून के बीच बारिश में बढ़ोतरी होगी।
जून के अंतिम सप्ताह में ज्यादा बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर सामान्य से अधिक बारिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी ज्यादा रही है और बारिश कम हुई।
ऐसे में मानसून के दौरान सामान्य बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि 15 जून से प्री मानसून बौछारें पड़ने की संभावना है।