HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हुई ताजा बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही ऊपरी क्षेत्रों में लोगों को पुरे दिन और निचले क्षेत्रों में सुबह-शाम गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में आज और कल मौसम साफ बना रहेगा। इसके बाद 7 नवंबर से प्रदेश में फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में 7 से 9 नवंबर तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। राहत की बात यह है कि अब भारी बारिश-बर्फबारी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। यदि मौसम बिगड़ता है तो तापमान में गिरावट आएगी। इससे ठंड में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।

