लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ी , चार जिलों के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 16 दिसंबर 2024 at 1:40 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / शिमला

हिमाचल प्रदेश में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। हालांकि, आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है, लेकिन मौसम विभाग ने चार जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिनों तक प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा।

इन जिलों के लिए जारी हुआ कोल्ड वेव अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, बीते 24 घंटे में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा, जबकि मंडी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। 16 दिसंबर को ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर के लिए कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 से 19 दिसंबर तक ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के लिए भी कोल्ड वेव का अलर्ट रहेगा। वहीं, शिमला में आगामी तीन दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। शिमला में अधिकतम तापमान 16-19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कहां कितना रहा अधिकतम तापमान

बीते 24 घंटों में सोलन में सबसे अधिक 26 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिमला में 18.9 डिग्री, सुंदरनगर में 23.4 डिग्री, भुंतर में 21 डिग्री, कल्पा में 11.6 डिग्री, धर्मशाला में 20.2 डिग्री, ऊना में 24 डिग्री, नाहन में 23.7 डिग्री, मनाली में 15.9 डिग्री, कांगड़ा में 23.8 डिग्री और मंडी में 21.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान की बात करें तो ताबो सबसे ठंडा रहा, जहां माइनस 10.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिमला में 12.2 डिग्री, सुंदरनगर में 0.6 डिग्री, भुंतर में माइनस 0.9 डिग्री, कल्पा में 1 डिग्री, धर्मशाला में 4 डिग्री, ऊना में 0.2 डिग्री, नाहन में 7.1 डिग्री, सोलन में 2.5 डिग्री, मनाली में 3.6 डिग्री, कांगड़ा में 4.7 डिग्री और मंडी में 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]