हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, पांवटा में बादल फटा, एक की मौत
HNN/पौंटासाहिब
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने फिर से अपना कहर बरपाया है। सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में अंबोया खाला में बादल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मलबे में दबने से रंगी राम पुत्र कंशु की मौत हो गई है।
इसके अलावा, बादल फटने के बाद बड़ी मात्रा में आए मलबे से पांच दुकानें, दो छोटे पुल और एक शेड, दो घराट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चहारदीवारी और एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। भारी बारिश के चलते सतौन में एंगल स्टेशन के पास कृत्रिम झील बन रही है, जिससे एससी बस्ती को खतरा बन सकता है।
राजधानी शिमला में सुबह से मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर की सड़कें पानी से लबालब हो गईं। बरसाती नाले उफान पर आ गए। कई जगह भूस्खलन भी हुआ। ट्रैफिक जाम हो गया। टाॅलेंड के पास मलबे में एक गाड़ी दब गई।