Loading...

हिमाचल प्रदेश में होने वाली टेट परीक्षाओं की तिथियां घोषित….

Ankita • 22 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश अब कुछ ही दिन में टेट की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा द्वार यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के लिए प्रदेश भर में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए है।

उन्होंने बताया कि परीक्षाओं में भाग लेने वाले परीक्षार्थी बुधवार से ही बोर्ड की वेबसाइट पर अपना आवेदन नंबर और जन्म की तिथि अपलोड कर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी कार्यालय के फोन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

विशाल शर्मा ने बताया कि 27 नवंबर सोमवार सुबह के सत्र में टीजीटी नॉन-मेडिकल और शाम के सत्र में भाषा अध्यापकों की टेट परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर रविवार को सुबह के सत्र में जेबीटी और शाम के सत्र में शास्त्री परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।