Loading...

हिमाचल प्रदेश में 287 पीईटी शिक्षकों को डीपीई के पद पर मिली प्रमोशन

Ankita • 18 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में सरकारी स्कूलों में लगे 287 पीईटी शिक्षकों को डीपीई के पद पर प्रमोशन दी गई है। मामले पर कोर्ट से फैसला आने के बाद उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

प्रमोट हुए शिक्षकों को 30 किलोमीटर की दूरी वाले स्कूलों में एक दिन के भीतर ज्वाइन करना होगा। इसके साथ ही 30 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी वाले स्कूलों से ज्वाइनिंग रिपोर्ट 5 दिन के अंदर भेजने के आदेश जारी किए गए हैं।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रधानाचार्य को प्रमोट हुए डीपीई के सभी आवश्यक दस्तावेजों की सही तरीके से जांच पड़ताल करने को कहा है। उसके बाद ही यह स्कूलों में ज्वाइनिंग दे सकेंगे। गौर हो कि इसमें से कई शिक्षक सेवानिवृत्त भी हो गए हैं, जिन्हें वित्तीय लाभ दिए जाएंगे।