Loading...

हिमाचल राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका

Ankita • 27 Feb 2024 • 1 Min Read

मुख्यमंत्री ने बुलाई कांग्रेस विधायक दल की आपातकालीन बैठक

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की आशंका है। क्रॉस वोटिंग करने वालों में छह कांग्रेस और तीन निर्दलीय बताए जा रहे हैं। इसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ अटकलों में इस आंकड़े को इससे कम भी बताया जा रहा है कि दो या तीन विधायकों ने ही ऐसा किया है। हालांकि, अभी इसकी कोई पुष्टि नहीं कर रहा है।

वहीँ मुख्यमंत्री ने कांग्रेस विधायक दल की आपातकालीन बैठक बुलाई है। शाम 5:00 बजे के बाद चुनावी नतीजे आ जाएंगे। उसमें वास्तविक स्थिति साफ होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए शाम को मतगणना है।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस का कोई विधायक बिका नहीं होगा तो राज्यसभा सदस्य को 40 के 40 वोट मिलेंगे। मतगणना के बाद ही बात पक्की होगी। बता दें प्रदेश में 68 विधायकों में कांग्रेस के 40, भाजपा के 24 और निर्दलीय 3 विधायक हैं।