हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर के इतने पदों पर निकाली भर्ती….
अभ्यर्थी इस दिन तक ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन……
HNN/ हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर के पदों की भर्ती निकाली है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बता दें इन पदों के लिए 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते है।
जानकारी के मुताबिक, तकनीकी शिक्षा विभाग में ग्रुप इंस्ट्रक्टर के 12 पद भरें जाने है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च तय की गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय में बीटेक व तीन साल का कार्य अनुभव, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा व पांच साल का कार्य अनुभव तथा आईटीआई व आठ साल का कार्य अनुभव वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।
लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी और 100 अंकों का पेपर होगा। लिखित परीक्षा में बहु विकल्पीय 200 प्रश्न पुछे जाएंगे। यह भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रणाली से ली जाएगी। 12 पदों में छह पद अनारक्षित, दो एससी अनारक्षित, एक एससी बीपीएल, एक एसटी अनारक्षित, दो ओबीसी अनारिक्षत होंगे।