हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में जूनियर क्लर्क के इतने पदों पर होगी भर्ती….
प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इसी वित्त वर्ष में खुलेंगी बैंक की 22 नई शाखाएं
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में सीधी भर्ती के माध्यम से 265 जूनियर क्लर्क की भर्ती की जाएगी। इसके अलावा बैंक में 209 अधिकारी व कर्मचारियों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया है, साथ ही बैंक में कार्यरत 178 दैनिक भोगी कर्मचारियों को आवश्यक सेवा अवधि पूरा करने के बाद नियमित करने का निर्णय लिया गया।
इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आरबीआई की तरफ से अनुमोदित 22 नई शाखाओं को वित्तीय वर्ष 2023-24 में सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा। बैंक अपनी विभिन्न ग्राहक उन्नमुखी व्यावसायिक योजनाओं के माध्यम से उनके सर्वांगीण विकास में सार्थक भूमिका अदा कर रहा है।
नई शाखाएं खुलने से क्षेत्र के लोगों को घर द्वार पर ही बैंक सुविधा उपलब्ध होगी। बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से 265 जूनियर क्लर्कों की सीधी भर्ती करने का फैसला किया है।