Loading...

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

Ankita • 4 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा की चार व विधानसभा की छह सीटों के लिए मतगणना जारी है। हिमाचल प्रदेश के गगरेट उपचुनाव में कांग्रेस के राकेश कालिया 1675 वोट से आगे चल रहे हैं।

राकेश कालिया भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में लौटे थे। यहां पर भाजपा के चैतन्य शर्मा पीछे चल रहे हैं। कुटलैहड़ से भाजपा के देवेंद्र कुमार भुट्टो 891 वोट से आगे है। धर्मशाला से भाजपा के सुधीर शर्मा 297 वोट से आगे चल रहे है।

वहीं लाहौल स्पीति से आजाद प्रत्याशी रामलाल मारकंडा 1561 वोट से आगे चल रहे है। सुजानपुर से कांग्रेस के रंजीत सिंह 1066 वोट से आगे है। इसके अलावा बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल 1789 वोट से आगे चल रहे है।