Loading...

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में भरा जाएगा कुलपति का पद

Ankita • 4 Nov 2023 • 1 Min Read

आवेदनकर्ता इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन……..

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में अब कुलपति का पद भरा जाएगा। यह पद पिछले डेढ़ साल से खाली चल रहा था। बता दें 24 नवंबर (शाम पांच बजे) तक पद के लिए राजभवन की वेबसाइट www.himachalrajbhavan.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदनकर्ताओं को दिए गए फार्मेट में ही आवेदन करना होगा।

आवेदन ऑनलाइन करना होगा और इसकी हार्ड कॉपी भी सचिव राज्यपाल हिमाचल प्रदेश कार्यालय में जमा करवानी होगी। बता दें इस पद के लिए कम से कम दस साल तक उच्च शिक्षण संस्थान में बतौर प्रोफेसर सेवाएं दी हों, प्रोफेसर स्तर के पद पर बतौर डीन, विभागाध्यक्ष या यूनिवर्सिटी में निदेशक स्तर के पद पर पांच साल का प्रशासनिक सेवाएं देने का अनुभव होना चाहिए।

बोर्ड आफ स्टडीज, एकेडमिक काउंसिल, कार्यकारिणी परिषद या बोर्ड आफ मैनेजमेंट सीनेट में सांविधानिक पद पर कार्य करने का अनुभव, सरकारी विभाग या स्वायत्त संस्था में पहले से सेवाएं दे रहे आवेदनकर्ता को तय प्रक्रिया के तहत आवेदन करना होगा, जिसमें विजिलेंस क्लीयरेंस आदि देना होगा।

पद के लिए आवेदनकर्ता तय फार्मेट में दी गई जानकारी की सत्यता को लेकर शपथपत्र, सेल्फ डेक्लेरेशन भी देनी होगी। पद के लिए पात्रता शर्तों और आवेदन संबंधित ब्योरा राज भवन हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।