इतने जून से होंगी पीजी प्रवेश परीक्षाएं…..
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 10 जुलाई से पहले ही स्नातक डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम घोषित कर सकता है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश भर के 11 कॉलेजों में क्षेत्र के आधार पर स्थापित किए गए मूल्यांकन केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
7 जून तक इस कार्य को निपटाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस कार्य को 10 जून तक भी कुछ केंद्रों में जारी रखा जा सकता है। एचपीयू सहित पंजाब व अन्य विश्वविद्यलयों की सत्र 2023 के लिए होने वाली स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व विवि यूजी अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित करने का दावा कर रहा है।
विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. बीके वर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम के जारी होने पर ही एचपीयू की काउंसलिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। कॉलेजों में 5 जून से 29 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
12 से 26 जून तक होगी पीजी प्रवेश परीक्षाएं
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की 12 से 26 जून तक प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। ओएमआर शीट पर होने वाली इन परीक्षाओं का मूल्यांकन कर विवि जून अंत तक परिणाम निकाल देगा।
इसके तुरंत बाद प्रवेश को काउंसलिंग का शेड्यूल तैयार करने के लिए यूजी अंतिम वर्ष के परिणाम की आवश्यकता रहेगी। एचपीयू ने मेरिट आधारित प्रवेश वाले पीजी कोर्स के लिए भी 10जून तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके बाद पिछला रिजल्ट आने पर ही काउंसलिंग संभव हो पाएगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





