हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड कल इतने बजे जारी करेगा 10वीं कक्षा का परिणाम…
HNN/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में जिन छात्रों ने इस साल 10वीं की परीक्षा दी है, उनका रिजल्ट घोषित होने वाला है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट कल यानी 7 मई को जारी करेगा। बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि नतीजे सुबह के समय ही जारी करने की तैयारी है।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं का रिजल्ट सुबह 10:30 घोषित किया जाएगा। बता दें कि इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड से 95 हजार स्टूडेंट्स ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। छात्रों का परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जारी किया जाएगा।
ऐसे करें डाउनलोड…
एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाना होगा।
जिसके बाद वेबसाइट के होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
छात्रों को अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
इसके बाद मार्कशीट की प्रति स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी, जहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।