Loading...

हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी और सरकार में बातचीत विफल

PARUL • 22 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में सचिवालय कर्मचारी और सरकार में बातचीत बेनतीजा, विशेषाधिकार प्रस्ताव और मेमो वापस लेने पर अड़े कर्मचारी नेता

हिमाचल प्रदेश के सचिवालय कर्मचारियों और सरकार के बीच बातचीत बेनतीजा रही। कर्मचारी नेता अपने खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव और मेमो को वापस लेने पर अड़े रहे।

सचिवालय सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सरकार के साथ बात हुई है, लेकिन विशेषाधिकार हनन और मेमो को वापस लेने के बाद ही अगली बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ भी जल्दी ही बैठक होगी।