Loading...

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ की हुंकार, आंदोलन स्थगित पर मांगें अडिग

PARUL • 28 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी महासंघ ने स्पष्ट किया है कि वह न तो डरते हैं, न ही झुकते हैं और न ही बिकते हैं। महासंघ ने अपने आंदोलन को फिलहाल स्थगित किया है। महासंघ के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महासंघ आज भी अपनी मांगों को लेकर अडिग है।

संजीव शर्मा ने कहा कि 17 सितंबर को महासंघ राज्य सचिवालय के प्रांगण में जनरल हाउस करने जा रहा था, लेकिन इससे पूर्व 16 सितंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यालय से उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया गया जिसके बाद 17 सितंबर को होने वाला जनरल हाउस टाल दिया गया। संजीव शर्मा ने कहा कि उनके राज्य सरकार के सचिव राकेश कंवर से मुलाकात हुई है। जिसमें उनकी सभी मांगों को गंभीरता से सुना गया।

संजीव शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ चल रहे हैं, ऐसे में उनसे मुलाकात नहीं हो सकी है। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है। महासंघ अपनी मांगों से पीछे नहीं हटा है।