Loading...

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट को ईमेल के जरिए मिली बम से उड़ाने की धमकी

Ankita • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी केएनआर समूह के नाम से ईमेल के जरिए दी गई है। धमकी मिलने के बाद पूरे कार्यालय परिसर को खाली करवा दिया गया।

इसके बाद डॉग स्क्वायड और बम स्कवाड के दस्ते ने पूरे भवन में जांच पड़ताल शुरू की। इस दौरान एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी समेत जिला पुलिस के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी हाईकोर्ट पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि कोर्ट से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। साइबर सेल को भी ईमेल भेजने वाले अज्ञात प्रेषक का पता लगाने और इस बारे में जांच के आदेश दिए गए है।