Loading...

हिमाचल बिजली बोर्ड ने सरप्लस अधिकारियों, कर्मचारियों और चपरासियों के किए तबादले

Ankita • 9 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने अधिकारियों, कर्मचारियों और चपरासियों के तबादला आदेश जारी किये है। बता दें 93 सरप्लस अधिकारियों और कर्मचारियों को नये कार्यालयों में स्थानांतरित करने के निर्देश जारी हो गए हैं। सात अधिकारियों को चीफ इंजीनियर पीसीए के कार्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। इन्हें कार्यालयों में नियुक्तियां बाद में दी जाएंगी।

बोर्ड प्रबंधन ने चीफ इंजीनियर पीसीए को निर्देश दिए हैं कि बंद हुए कार्यालयों के दर्ज को सुरक्षित रखा जाए। वहां पड़े आवश्यक सामान को अन्य प्रोजेक्ट कार्यालयों में शिफ्ट किया जाए। प्रोजेक्ट कार्यालयों में आउटसोर्स आधार पर कार्यरत चालकों को भी मुख्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा अधीक्षण, अधिशासी, सहायक और कनिष्ठ अभियंताओं सहित अधीक्षकों, वरिष्ठ सहायकों, बेलदार, चपरासी तक को बदला गया है। प्रोजेक्ट कार्यालयों का कार्य पूरा होने पर बोर्ड के सिविल विंग का पुनर्गठन करते हुए सरप्लस स्टाफ को बदला गया है।