Loading...

हिमाचल भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी बने श्रीकांत शर्मा

Ankita • 27 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश में प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी श्री कांत शर्मा को दी गई है। संजय टंडन सह प्रभारी बनाए गए हैं। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से दी गई।

इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और भाजपा की पूरी प्रदेश नेतृत्व ने श्रीकांत शर्मा और संजय टंडन को बधाई दी।