Loading...

हिमाचल में अब इस दिन तक पेटीएम सहित अन्य एप से हो सकेंगे बिजली के बिल जमा….

By Ankita Published: 24 Feb 2024, 11:45 AM | Updated: 24 Feb 2024, 11:45 AM 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में अब सभी उपभोक्ता पेटीएम, मोबी-क्विक, फोन पे, गूगल पे और भीम एप जैसी अन्य एप के जरिए भी बिजली बिलों का भुगतान 29 फरवरी तक कर सकेंगे।

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेटीएम के स्थान पर अन्य सेवाप्रदाताओं (सरकारी और गैर सरकारी बैंक) को रखने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है, जोकि 1 से 2 हफ्तों में पूरी हो जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बिजली बिलों के भुगतान में आगे आने वाले समय में कोई समस्या न आ सके।

जानकारी के मुताबिक, पेटीएम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगाए गए बैन के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ने पेटीएम द्वारा भारत बिल पेमैंट प्रणाली से होने वाले बिजली बिलों के डिजिटल भुगतान को 13 फरवरी से बंद कर दिया था लेकिन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अब 15 मार्च, 2024 तक पेटीएम को सेवा विस्तार की अनुमति प्रदान कर दी है।

फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ने भी पेटीएम को बीबीपीएस प्रणाली के द्वारा उपभोक्ताओं के बिजली बिलों का भुगतान प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है।