Loading...

हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम का हाल, खिलेगी धूप या होगी बारिश-बर्फबारी…

Ankita 6 Feb 2024 Edited 6 Feb 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ बना रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी जिससे तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को भी ठंड से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग केंद्र द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के तहत प्रदेश में आज से 11 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है।

बीते दिनों पहाड़ों पर भारी बर्फबारी हुई है जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। प्रदेश के लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं आगामी दिनों के दौरान मौसम के साफ रहने से लोगों को राहत मिलने के आसार हैं। मौसम खुलने से किसान-बागवान भी खेतों और बगीचों में काम कर सकेंगे।