हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम का हाल, खिलेगी धुप या होगी बारिश….
HNN/ शिमला
राजधानी शिमला सहित कई भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 29 अप्रैल तक बारिश लगातार जारी रहने के आसार हैं।
वहीं चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी कई भागों में बारिश के आसार है। इसके अलावा बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 25 अप्रैल को पुरे प्रदेश में धूप खिली रहने के आसार है।
इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। इन दिनों मैदानी इलाके चिलचिलाती धुप से तपे हुए है। लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।