Loading...

हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम, जानें अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान…

Ankita • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में 3 मई तक मौसम साफ बना रहने के आसार है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में आज धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं। वहीं ऊपरी क्षेत्रों में बर्फ से लकदक घाटियां चांदी की तरह चमकी उठी है।

बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रहीं। चंद्राघाटी में सड़कों के साथ दूरसंचार सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से 2 और 3 मई को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।

आज भी कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। 1 मई को भी कुछ भागों में बारिश की संभावना है। वहीं 3 मई की रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से 4 से 6 मई तक कई भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार है।