Loading...

हिमाचल में अब कैसा रहेगा मौसम, जानें अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान..

Ankita • 5 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा ऊंचाई वाले कुछ भागों में मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

बता दें इन दिनों हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चिलचिलाती धूप खिली हुई है। जिससे तापमान में भी काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। चटक धुप के कारण लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 5 से 8 मई तक मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं जबकि उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब बना रह सकता है। 9 व 10 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।