Loading...

हिमाचल में अब पेटीएम, गूगल पे और फोन पे से जमा नहीं होंगे बिजली के बिल

Ankita • 22 Feb 2024 • 1 Min Read

उपभोक्ताओं अब इस तरह करना होगा बिजली के बिलों का भुगतान….

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में जो उपभोक्ता बिजली के बिलों का भुगतान ऑनलाइन करते है उनके लिए एक जरूरी खबर है। बता दें अब उपभोक्ता पेटीएम, गूगल पे और फोन पे के माध्यम से बिजली के बिलों का भुगतान नहीं कर पाएंगे। ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवाने के लिए उपभोक्ताओं को पहले बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर जाना होगा।

इसके बाद ही उपभोक्ता ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवा सकेंगे। बोर्ड प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में पेटीएम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा लगाए गए बैन के परिणामस्वरूप हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड को पेटीएम द्वारा भारत बिल पेमैंट प्रणाली से होने वाले बिजली बिलों के डिजिटल भुगतान को तुरंत प्रभाव से कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा है।

इसके परिणामस्वरूप अब उपभोक्ता फिलहाल पेटीएम, मोबी-क्विक, फोन-पे, गूगल-पे और भीम-एप जैसी अन्य एप्स के द्वारा अब बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा है कि उपभोक्त्ता बोर्ड की वेबसाइट https://www.hpseb.in से बिल का भुगतान कर सकेेंगे।